ज़िंदगी, हौसला और कामयाबी पर बेहतरीन मोटिवेशनल शायरी
हौसला बढ़ाने वाली चुनिंदा शायरी — जो मुश्किल वक्त में हिम्मत दे
जिंदगी में मुश्किलें हर इंसान के रास्ते में आती हैं। कभी असफलता मिलती है, कभी रास्ते मुश्किल लगते हैं और कभी मंजिल बहुत दूर दिखाई देती है। ऐसे समय में हौसला, मेहनत और खुद पर भरोसा ही इंसान को आगे बढ़ने की ताकत देता है। प्रस्तुत हैं ऐसी ही चुनिंदा मोटिवेशनल शायरियाँ, जो मुश्किल हालात में भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देंगी।
लोग डूबते हैं तो समंदर को दोष देते हैं
लोग डूबते हैं तो समंदर को दोष देते हैं,
मंजिल न मिले तो मुकद्दर को दोष देते हैं,
खुद तो संभल कर चल नहीं सकते,
जब ठेस लगती है तो पत्थर को दोष देते हैं।
आज तेरे लिए वक्त का इशारा है
आज तेरे लिए वक्त का इशारा है,
देखता ये जहाँ सारा है,
फिर भी तुझे रास्तों की तलाश है,
आज फिर तुझे मंजिलों ने पुकारा है।
असफलताएँ इंसान को तोड़ देती हैं
असफलताएँ इंसान को तोड़ देती हैं,
जीवन की राहों को नया मोड़ देती हैं,
जो करते हैं जी-जान से प्रयास पूरा,
असफलताएँ उनका पीछा छोड़ देती हैं।
बुलंद हो हौसला तो मुट्ठी में हर मुकाम है
बुलंद हो हौसला तो मुट्ठी में हर मुकाम है,
मुश्किलें और मुसीबतें तो ज़िंदगी में आम हैं,
ज़िंदा हो तो ताक़त रखो बाजुओं में तैरने की,
क्योंकि लहरों के साथ बहना तो लाशों का काम है।
डर मुझे भी लगा फ़ासला देखकर
डर मुझे भी लगा फ़ासला देखकर,
पर मैं बढ़ता गया रास्ता देखकर,
खुद-ब-खुद मेरे नज़दीक आती गई,
मेरी मंजिल मेरा हौसला देखकर।
किसी दिन तो कोशिशें हमारी भी रंग लाएँगी
देखते हैं ये ज़िंदगी हमें कब तक भटकाएगी,
किसी दिन तो कोशिशें हमारी भी रंग लाएँगी,
उस रोज़ हम आराम से बैठेंगे अपने घर में,
और कामयाबी बाहर दरवाज़ा खटखटाएगी।
हम अपने पंखों में नई उड़ान ढूँढते हैं
तुम यहाँ धरती पर लकीरें खींचते हो,
हम वहाँ अपने लिए नए आसमान ढूँढते हैं,
तुम बनाते जाते हो पिंजड़े पर पिंजड़ा,
हम अपने पंखों में नई उड़ान ढूँढते हैं।
इंसान ज़िंदगी में कामयाब होना चाहिए
ज़िंदगी का हर पल लाजवाब हो न हो,
ज़िंदगी के हर सवाल का जवाब होना चाहिए,
फ़र्क नहीं पड़ता कि कितनी ही देर लगे,
इंसान ज़िंदगी में कामयाब होना चाहिए।
जो जलेगा उसी दिए में तो उजाला होगा
जो मुस्कुरा रहा है उसे दर्द ने पाला होगा,
जो चल रहा है उसके पाँव में छाला होगा,
बिना संघर्ष के इंसान चमक नहीं सकता,
जो जलेगा उसी दिए में तो उजाला होगा।
जब टूटने लगे हौसला तो बस यह याद रखना
जब टूटने लगे हौसला तो बस यह याद रखना,
बिना मेहनत के हासिल तख़्त-ओ-ताज नहीं होते,
ढूँढ लेना अँधेरे में ही मंजिल अपनी दोस्तों,
क्योंकि जुगनू कभी रोशनी के मोहताज नहीं होते।
कर्म करो तो फल मिलता है
कर्म करो तो फल मिलता है,
आज नहीं तो कल मिलता है।
जितना अधिक गहरा हो कुआँ,
उतना मीठा जल मिलता है।
जीवन के हर कठिन प्रश्न का,
जीवन से ही हल मिलता है।
आगे बढ़ना है तो मन में थोड़े सवाल रखा करो
खून ठंडा न पड़ जाये, थोड़ा उबाल रखा करो,
आगे बढ़ना है तो मन में थोड़े सवाल रखा करो।
आएँगी मुश्किलें सफ़र-ए-ज़िंदगी में बहुत,
उनसे निकलना है तो याद बुज़ुर्गों की मिसाल रखा करो।
किसी से लड़ने और बहस करने में तुम्हारा ही नुकसान है,
खुद से लड़ाई रखा करो और हृदय को विशाल रखा करो।
मोहब्बत की नज़र, अहले वफ़ा की शान पैदा कर
मोहब्बत की नज़र, अहले वफ़ा की शान पैदा कर,
बुलंदी और पस्ती में ज़रा पहचान पैदा कर।
न हो माहौल से मायूस, दुनिया ख़ुद बना अपनी,
नई आँधी, नई कश्ती, नया तूफ़ान पैदा कर।
मज़ा है मरने-जीने का इन्हीं खतरों के दामन में,
दिलों में हौसले और हौसलों में जान पैदा कर।
अगर बिकने पे आ जाओ तो घट जाते हैं दाम अक्सर
सफ़र में मुश्किलें आएँ,
तो हिम्मत और बढ़ती है।
कोई अगर रास्ता रोके,
तो जुर्रत और बढ़ती है।
अगर बिकने पे आ जाओ,
तो घट जाते हैं दाम अक्सर।
ना बिकने का इरादा हो तो,
क़ीमत और बढ़ती है।
वो पल भी आएगा जिसकी ख्वाहिश है आपको
ये ज़िंदगी हसीं है, इससे प्यार करो,
अभी है रात तो सुबह का इंतज़ार करो।
वो पल भी आएगा जिसकी ख्वाहिश है आपको,
रब पर रखो भरोसा, वक़्त पर ऐतबार करो।
🌿 हौसला बनाए रखिए
मुश्किलें ज़िंदगी का हिस्सा हैं, लेकिन उनसे हार मान लेना ज़िंदगी का रास्ता नहीं। कोशिश करते रहिए, हौसला बनाए रखिए और अपने बेहतर कल पर भरोसा रखिए।
BaateinKaamKi.Blogspot.com
ऐसी ही काम की और प्रेरणादायक बातें पढ़ते रहिए। ❤️

1 Comments
Bahut Behtreen Behtreen Post hai Dil Khushi gaya padhakar, Desh bhakti shayari post kijye plzz
ReplyDelete